टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पैट कमिंस को देखते ही, पाकिस्तान टीम के नए कप्तान के उड़े होश
कल से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2023 5:07 अपराह्न

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम को एक लंबे ब्रेक मिला था, ऐसे में अब इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पाक टीम के पास काफी समय था। दूसरी ओर अब पाक टीम इस टेस्ट सीरीज का आगाज नए कप्तान के साथ करेगी, तो दूसरी ओर बाबर आज लंबे समय के बाद बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाले हैं।
पाकिस्तान टीम की कप्तानी कौन करेगा?
वर्ल्ड कप से वापस अपने मुल्क लौटते ही बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद शान मसूद को टेस्ट की कप्तानी और शाहीन को टी20 टीम की कप्तानी मिली थी। ऐसे में अब पाक टीम कल शान मसूद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, लेकिन पर्थ के शानदार मैदान पर होने वाला ये मैच शान की टीम के लिए आसान नहीं होगा। जिसका कारण इस पिच का उछाल और तेजी, तो पाक टीम के बल्लेबाजों को पूरी तरह परेशान कर सकती है।
पैट कमिंस ने पहले ही डरा दिया पाकिस्तान टीम के कप्तान को
*कल से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच पहला टेस्ट मैच।
*वहीं एक दिन पहले दोनों कप्तानों का सीरीज की ट्रॉफी के साथ हुआ फोटोशूट।
*पैट कमिंस को देख डरे-डरे नजर आ रहे थे पाक टीम के नए कप्तान शान मसूद।
*बस चुपचाप कमिंस की बातों को सुन रहे थे पाक टीम के नए टेस्ट कप्तान शान।
टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तान
पहले टेस्ट मैचों के लिए दोनों टीमों ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।