Ashes 2023: चौथे एशेज टेस्ट मैच के दौरान खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के 'टॉप गियर' में खेलने के संकेत दिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: चौथे एशेज टेस्ट मैच के दौरान खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के ‘टॉप गियर’ में खेलने के संकेत दिए

एशेज सीरीज का चौथा मैच 19 जुलाई से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में शुरू होने जा रहा है।

Ben Stokes (Image Credit- Twitter)
Ben Stokes (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय जारी एशेज सीरीज के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि इस समय पांच मैचों की सीरीज में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बना रखी हैं।

तो वहीं जब 19 जुलाई, बुधवार को बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच को खेलने उतरेगी, तो उनकी सीरीज को जीतने की उम्मीदें दांव पर लगी होंगी।

हालांकि, चौथे टेस्ट मैच के दौरान मौसम पूर्वानुमान की कुछ खबरों के अनुसार बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। लेकिन वहीं इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि बारिश के पूर्वानुमान के बीच भी उनकी टीम मैच का परिणाम निकालने के लिए ‘टॉप गियर’ में खेलती हुई नजर आएगी।

बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने न्यूजी एंजेसी AFP की एक खबर के अनुसार कहा- आप कभी भी मौसम पर बहुत अधिक गौर नहीं करना चाहेंगे, लेकिन जिस स्थिति में हम खुद को पाते हैं, हमें लगता है कि हमें ऐसा (आक्रामक खेलना) करना पड़ सकता है।

स्टोक्स ने आगे कहा- अगर हम मैनचेस्टर में होने वाले मैच में जीत हासिल करते हैं तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह कहना मुश्किल होगा कि यह अब तक की सबसे बेस्ट एशेज सीरीज नहीं है, अगर सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जाॅनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्राॅड और जेम्स एंडरसन।

close whatsapp