World Cup 2023 के लिए Australia की नई जर्सी लॉन्च, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किया पोस्ट
World Cup: 2023-24 सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लांच होने से कंगारू टीम के लिए इस टूर्नामेंट की एक्ससिटेमेंट और बढ़ गई है।
अद्यतन - Sep 22, 2023 12:25 pm

बस कुछ ही दिनों में वनडे विश्व कप (ODI World Cup) का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें एंथम, बेस्ट प्लेइंग XI और जर्सी लॉन्च करने में लगी हुई है। दरअसल इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भी जर्सी लॉन्च की है। जो कंगारू टीम और उनके फैंस के लिए काफी खास है।
2023-24 सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लांच होने से कंगारू टीम के लिए इस टूर्नामेंट की एक्ससिटेमेंट और बढ़ गई है। वहीं जर्सी की बात करें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें ग्लेन मैक्सवेल पीले रंग की जर्सी में नजर आ रहे हैं। उनकी जर्सी पर ऊपर की तरफ दाहिने ओर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 इंडिया लिखा हुआ है।
सेंटर में बड़ा सा ऑस्ट्रेलिया लिखा हुआ है
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का लोगो नजर आ रहा है। सेंटर में बड़ा सा ऑस्ट्रेलिया लिखा हुआ है। इसके अलावा हाथ पर स्पॉन्सर का नाम लिखा हुआ है। साथ ही बाकी जर्सी को सिंपल रखा गया है। कार्नर में आंटी फियोना क्लार्क (Aunty Fiona Clarke) की डिजाइन की गई फर्स्ट नेशंस आर्टवर्क है।
बता दें ये जर्सी फर्स्ट नेशन्स कलाकृति को प्रदर्शित करती है, जो आंटी फियोना क्लार्क की रचना है। इस बार की जर्सी पिछली बार से काफी अलग है। ASICS द्वारा निर्मित, ये किट ना सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि खिलाड़ियों के एक्ससिटेमेंट लेवल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया टीम की जर्सी पर भारतीय कंपनी एचसीएलटेक भी नजर आ रहा है।
इस पार्टनरशिप का उल्लेख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘एक्स’ अकाउंट पर किया गया है। बता दें वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज भी खेला जाएगा, जिसका आगाज आज (22 September) से होने वाला है। दोनों ही टीमें विश्वकप से पहले एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं विश्वकप में भी भारत का सबसे पहले मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही होने वाला है, जो 8 अक्टूबर को होगा।