CWC 2023, Match 24, AUS vs NED: जानें ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 24, AUS vs NED: जानें ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड के खिलाफ जीत के उद्देश्य से मैदान में उतरेगा।

Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)
Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला बुधवार, 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के इस मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत के साथ उतर रही है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही थी, उन्हें भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार मैच गंवाना पड़ा था।

जारी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर, नीदरलैंड चार मैचों में एक जीत के साथ CWC 2023 की अंकतालिका में दो अंको के साथ आठवें स्थान पर है। नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप 2023 में अपना खाता खोला था।

कैसा रहेगा AUS vs NED मैच के लिए मौसम का हाल?

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023 मैच के दिन दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, और उच्चतम तापमान 31°C तक पहुंचेगा। इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए प्रशंसकों को पूरा 100 ओवरों का मैच देखने को मिलेगा, अगर दोनों टीमें मैदान में टिकती है। दिल्ली में शाम को उमस बहुत होगी, लेकिन पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध रहेंगी।

यहां पढ़िए: Cricket World Cup 2023: Match-24, AUS vs NED Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बल्लेबाजी के लिए शानदार रही है। इस मैदान पर खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 271 रहा है, जबकि चेज किया गया हाईएस्ट टारगेट 273 है। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023 मैच में भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

AUS vs NED मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11:

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिश, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?