ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट, मैच प्रीव्यू, प्लेइंग 11, हेड टू हेड, टीवी और लाइव स्ट्रीम की सभी डिटेल के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट, मैच प्रीव्यू, प्लेइंग 11, हेड टू हेड, टीवी और लाइव स्ट्रीम की सभी डिटेल के बारे में जाने यहां

यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का ही एक भाग है।

Australia Test Team (Image Credit- Twitter)
Australia Test Team (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में शुरू हो रहा है। तमाम लोग इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का ही एक भाग है। जहां पहला टेस्ट मैच पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा वहीं दूसरा और तीसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले संस्करण को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ लंदन के कैनिंग्टन ओवल में जीता था।

पाकिस्तान की बात की जाए तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी खराब है। 2019 में जब टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब भी उन्हें हार झेलनी पड़ी थी और 2022 में अपने घर में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि शान मसूद की कप्तानी में टीम आगामी सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

Optus Stadium की पिच रिपोर्ट

पिच क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने कहा था कि Optus Stadium के पहले टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद का संपर्क काफी अच्छा होगा। पर्थ में लगातार पांच दिन टेस्ट से पहले तापमान तीस डिग्री से अधिक होने के कारण सतह को अतिरिक्त नमी का फायदा मिलने की उम्मीद है। इस अतिरिक्त नमी से पूरे खेल में पिच में काफी उछाल देखने को मिलेगी।’

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक, प्लेइंग XI

बता दें, दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। उन्होंने मैच से एक दिन पहले ही अपनी-अपनी टीम की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI:

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान प्लेइंग XI:

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, शान मसूद, बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड

अभी तक दोनों टीमों ने आपस में 69 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 34 में जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान ने 15 मुकाबले जीते हैं। 20 मैच ड्रॉ में समाप्त हुए हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 11 अक्टूबर 1995 को खेला गया था जबकि आखिरी 25 मार्च 2022 को।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट, ब्रॉडकास्ट डिटेल

लाइव ब्रॉडकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD

लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी+Hotstar

समय: भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:50 बजे

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?