IND vs ENG 2024: इंग्लैंड टीम की बढ़ी मुश्किलें, हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हुआ प्रमुख गेंदबाज
जैक लीच हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन एक चौका बचाने की कोशिश में अपना घुटना घायल कर बैठे।
अद्यतन - Jan 27, 2024 10:28 am

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के स्पिन-गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने खुलासा किया कि बाएं-हाथ के स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) की घुटने की चोट 26 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बढ़ गई हैं।
दरअसल, जैक लीच (Jack Leach) हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन एक चौका बचाने की कोशिश में अपना घुटना घायल कर बैठे, और फिर खेल के दूसरे दिन सुबह उनकी चोट और बढ़ गयी। नतीजन, इंग्लैंड के सीनियर स्पिनर ने 87 में से केवल 16 ओवर फेंके, जिसमें एक स्पेल में अधिकतम चार ओवर थे, और फिर उपचार के लिए मैदान से वापस लौट गए।
यह Jack Leach के लिए वैसे भी बहुत गंभीर होना चाहिए: Jeetan Patel
जीतन पटेल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा: “जैक का घुटना कल फाइन लेग पर पहली बार गोता लगाते हुए जमीन से टकराया। आज फिर से वही चीज हुई, और ईमानदारी से कहूं तो इससे उन्हें थोड़ा झटका लग रहा है। आपने आउटफील्ड में देखा होगा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी थे।
यह उसके लिए वैसे भी बहुत गंभीर होना चाहिए, क्योंकि वास्तविकता यह है कि वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागेगा। यह काफी तकलीफदायक है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई सीरियस चोट है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह चौथी पारी में वापस आएंगे। जैक इस टीम के लिए यही करता है और हमेशा एफर्ट्स लगाता है।
“वह लौटेगा”
लेकिन यह थोड़ी निराशाजनक बात है कि वह पिछले समर में पीठ के तनाव फ्रैक्चर से उबरने के बाद एक पैर पर अच्छा गोता लगा दिया और फिर अचानक लड़खड़ा गए हैं। वह लौटेगा। वह टीम के सबसे मजबूत लोगों में से एक है। हमें वर्कलोड शेयर करना होगा, और मुझे लगता है कि सभी ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें चार और टेस्ट मैच खेलने हैं और इस मैच के अंत में एक और पारी खेलनी है। हमें जैक जैसे प्लेयर की बहुत जरूरत है।”