काम ना आई स्मृति मंधाना की शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप - क्रिकट्रैकर हिंदी

काम ना आई स्मृति मंधाना की शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप

पर्थ में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 83 रनों से हराया।

AUS W vs IND W (Pic Source-X)
AUS W vs IND W (Pic Source-X)

पर्थ में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 83 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 110 रनों की तूफानी पारी खेली।

सदरलैंड के अलावा एश्ले गार्डनर ने 50 रन बनाए, जबकि कप्तान ताहिला मैकग्रा ने 56* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं जॉर्जिया वॉल ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 10 ओवर में 26 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया।

मेजबान की ओर से एश्ले गार्डनर ने झटके 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और रिचा घोष दो रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि, पहला विकेट जल्द करने के बाद स्मृति मंधाना और हरलीन देओल के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना ने इस मैच में 105 रनों की यादगार पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 14 चौके और एक छक्का जड़ा।

स्मृति मंधाना के अलावा हरलीन देओल ने 39 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि मेगन शट ने दो विकेट अपने नाम किए।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच को 5 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले को मेजबान ने 122 रनों से अपने नाम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?