BBL 2023-24: मेलबर्न स्टार्स को लगा तगड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, हाॅस्पिटल में भर्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: मेलबर्न स्टार्स को लगा तगड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, हाॅस्पिटल में भर्ती

खिलाड़ी को सिर में गंभीर चोट लगी है।

Sam Harper (Image Credit- Twitter X)
Sam Harper (Image Credit- Twitter X)

बिग बैश लीग के जारी सीजन में मेलबर्न स्टार्स फ्रेंजाइजी को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर (Sam Harper) चोटिल हो गए है। प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ी को सिर में चोटल लगी है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है।

सिर में चोट लगने के बाद खिलाड़ी को स्ट्रेचर की मदद से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया और उसके बाद एंबुलेंस की सहायता से हाॅस्पिटल पहुंचे। बता दें कि फिलहाल क्रिकेटर की हालत स्थिर बनी हुई है। तो वहीं हार्पर को यह चोट शनिवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच से पहले शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने के दौरान लगी।

सैम हार्पर को यह चोट एक आड़े बल्ले से शाॅट खेलने के चलते लगी, शाॅट को वे सहीं तरीके से नहीं खेल पाए और गेंद सीधे उनके सिर पर लग गई। इसके बाद हार्पर के खून निकलने लगा, जिसके बाद खिलाड़ी की तुरंत फर्स्ट एड किट से मरहम पट्टी की गई व हाॅस्पिटल पहुंचाया गया।

दूसरी ओर, खिलाड़ी के चोटिल होने पर फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी- हार्पर को आज शाम एमसीजी में प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी करते समय सिर में चोट लग गई और बाद में उन्हें स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। हम चाहते हैं कि आप इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। जब हमारे पास कोई जानकारी आएगी, तो क्लब आगे के अपडेट प्रदान करेगा।

तो वहीं आपको सैम हार्पर के जारी बिग बैश लीग में प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बनाए है, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 17 रन है।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: ‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक’ केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?