ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Marsh ने की वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तौहीन, ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर खिंचवाई तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Marsh ने की वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तौहीन, ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर खिंचवाई तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में 6 विकेट से हराया है।

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच कल 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड छह बार वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया है।

मैच में भारत से मिले 241 रनों के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। तो वहीं वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की क्रिकेट में जगत में कड़ी आलोचना हो रही है।

बता दें कि वर्ल्ड कप ट्राॅफी को जीतने के बाद मिचेल मार्श ने ट्राॅफी की तौहीन करते हुए उसपर पैर रखकर एक तस्वीर खिंचवाई है, जिसकी फैंस द्वारा कड़ी आलोचना देखने को मिल रही है। तो वहीं मिचेल मार्श की इस तस्वीर को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है।

देखें पैट कमिंस की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

देखें किस तरह फैंस ने मिचेल मार्श की लगाई क्लास

ये भी पढ़ें-  ICC World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, इस बात को माना हार की बड़ी वजह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?