दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का बल्ला तोड़ना आवेश खान और टीम इंडिया को पड़ा महंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का बल्ला तोड़ना आवेश खान और टीम इंडिया को पड़ा महंगा

पहले ही मुकाबले में रैसी वेन डर डुसेन ने खेली नाबाद 75 रनों की पारी।

Rassie van der Dussen Broken bat (Photo Source: Twitter)
Rassie van der Dussen Broken bat (Photo Source: Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच की दोनों पारियों में पूरी तरह से बल्लेबाजों का बोल बाला रहा। पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के बरसाए, वहीं दूसरी पारी में यही काम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया।

इस मैच में जिस अफ्रीकी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो रैसी वेन डर डुसेन थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस मैच में नाबाद 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई। लेकिन पारी की शुरुआत में ही वेन डर डूसेन के साथ कुछ ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर वो खुद और तमाम फैंस भी काफी हैरान हो गए थे।

आवेश की गेंद पर टूटा रैसी वेन डर डुसेन का बल्ला

घटना दूसरी पारी के 14वें ओवर की है। शुरुआती दो बॉल फुल लेंथ थी। आवेश लगातार रैसी वन डर डुसेन को ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकने का प्रयास कर रहे थे। तीसरी गेंद भी कुछ ऐसी ही थी। बुलेट की रफ्तार से आई यॉर्कर को रैसी ऑफ साइड की तरफ खेलना चाहते थे। ड्राइव करने के प्रयास में बॉल उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी और बैट दो टुकड़ों में टूट गया। उसके बाद उन्होंने नया बल्ला मंगवाया और एक से बढ़कर एक शॉट्स लगाए।

यहां देखिए वो वीडियो

https://twitter.com/vikkith73274828/status/1535090755827486720?s=20&t=w9a2psYGt0xT-9X74wRxig

मिलर-डुसेन ने छीना भारत से जीत

पारी के नौवें ओवर में 81 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा देने के बाद दक्षिण अफ्रीका के दो नए बल्लेबाज क्रीज पर आए और दोनों छोर से भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला। डुसेन और मिलर ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की नाबाद साझेदारी कर पांच गेंद रहते टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त बना ली। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में भारतीय टीम इस सीरीज में किस तरह  करती है।

close whatsapp