वेंकटेश अय्यर-आवेश खान के डांस का वीडियो कुछ ही देर में हो गया वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश अय्यर-आवेश खान के डांस का वीडियो कुछ ही देर में हो गया वायरल

तेज गेंदबाज आवेश खान ने इंस्टाग्राम पर एक रील की है साझा।

Venkatesh Iyer and Avesh Khan. (Photo Source: Instagram)
Venkatesh Iyer and Avesh Khan. (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट में इस समय युवा खिलाड़ियों का बोल-बाला है, जिसमें ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज आवेश खान का नाम भी शामिल है। दोनों युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में एंट्री ली है, वहीं अब एक बार फिर से ये यंग गन इस लीग में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। एक तरफ जहां वेंकटेश अय्यर KKR टीम का ही हिस्सा हैं, तो दूसरी ओर आवेश खान को इस बार नई टीम का साथ मिला है। इस बीच अब इन दोनों ही खिलाड़ियों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वेंकटेश अय्यर-आवेश खान तो कमाल के डांसर भी निकले

वेंकटेश अय्यर और आवेश खान खान की दोस्ती काफी पुरानी है, जिसका कारण है दोनों का एक ही राज्य से क्रिकेट खेलना। जहां दोनों ही युवा खिलाड़ी मध्यप्रदेश से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, वहीं दोनों ने ही बेहद कम समय में अपना नाम कमाया। काफी इंटरव्यू में दोनों अपनी दोस्ती के किस्से भी साझा करते आए हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोनों की साथ में तस्वीरें आती ही रहती हैं। लेकिन इस बार कोई तस्वीर नहीं एक वीडियो ने पूरा बवाल मचा रहा है, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों अलग अंदाज देखने को मिला है।

*तेज गेंदबाज आवेश खान ने इंस्टाग्राम पर एक रील की है साझा।
*रील में आवेश खान के साथ कमाल का डांस कर रहे हैं वेंकटेश अय्यर।
*इंस्टा रील के ट्रेंडिंग गाने Arabic Kuthu पर कर रहे हैं दोनों खिलाड़ी डांस।
*काफी तेजी से इंटरनेट पर अब वायरल हो चुका है दोनों का ये वीडियो।

डांस का पूरा यहां देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avesh Khan (@aavi.khan)

आईपीएल में दिखाएंगे दोनों दम

26 मार्च से आईपीएल की शुरूआत होने जा रही है, जिसके लिए दोनों ही खिलाड़ी तैयार हैं। वेंकटेश को पहले ही KKR टीम ने रिटेन कर लिया था, वहीं आवेश इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स से खेलते हुए नजर आएंगे और इससे पहले दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

close whatsapp