बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले अक्षर पटेल ने Duleep Trophy में दिखाया अपना कमाल, इंडिया D की ओर से खेली बहुमूल्य पारी
इस मैच में इंडिया D ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए।
अद्यतन - सितम्बर 5, 2024 8:28 अपराह्न

इस समय दिलीप ट्रॉफी 2024 का महत्वपूर्ण मैच इंडिया C और इंडिया D के बीच अनंतपुर के Rural Development Trust Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया D ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
बता दें कि, यह पारी इंडिया D के लिए इसलिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक समय टीम ने 76 रन पर अपने आठ विकेट खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद अक्षर पटेल ने अर्शदीप सिंह के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए 84 रनों की शानदार साझेदारी की। अर्शदीप सिंह ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार आक्रामक शॉट्स खेले।
अक्षर पटेल के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी इंडिया D की ओर से पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। अक्षर का विकेट ऋतिक शौकीन ने हासिल किया। बेहतरीन ऑलराउंडर इस बात से काफी निराश होंगे कि वो पहली पारी में शतक नहीं लगा पाए।
Axar Patel's heroics of 86 ended as he tried to clear the fence, but Manav Suthar took a great catch!
– An innings to remember by Axar, he's announcing himself ahead of the Test season. 🔥pic.twitter.com/srAN8bWQWn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 5, 2024
अक्षर पटेल के अलावा इंडिया D की ओर से सारांश जैन ने 13 रन बनाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने भी 13 रनों की पारी खेली। केएस भरत ने भी 13 रनों का योगदान दिया, जबकि यश दुबे ने 10 रन बनाए। इंडिया C की ओर से Vijaykumar Vyshak ने तीन विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऋतिक शौकीन और मानव सुथर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भारतीय टीम के लिए यह सबसे अच्छी बात है कि बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अक्षर पटेल जबरदस्त फॉर्म में आ चुके हैं और अब उन्हें गेंदबाजी से भी दमदार प्रदर्शन करना होगा। फिलहाल, इंडिया C की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है।