पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली-बाबर आजम की तुलना करने वालों की लगाई जमकर क्लास!
वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं बाबर आजम।
अद्यतन - Oct 22, 2023 8:39 am

क्रिकेट जगत में अक्सर इन दिनों विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की जाती है। कुछ इस तुलना में विराट को बेहतर बताते हैं तो कुछ की नजर में बाबर आजम अच्छे हैं। बाबर वर्तमान में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं और इस प्रारूप में उनका रिकॉर्ड चौंका देने वाला है। वहीं विराट भी पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बाबर और विराट की तुलना करने वालों पर चुटकी ली है और कुछ बड़े बयान दिए हैं। हरभजन को लगता है कि पाकिस्तान के कप्तान की तुलना कोहली से नहीं की जा सकती और उन्हें लगता है कि उनके जैसे अन्य बल्लेबाजों को यह सीखने की जरूरत है कि पूर्व भारतीय कप्तान कैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं।
हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “कोहली बिना किसी संदेह के आधुनिक युग के दिग्गज हैं। उन्होंने हर स्थिति और परिस्थितियों में रन बनाए और भारत के लिए मैच जीता .. बाबर और कई अन्य लोगों को किंग कोहली से सीखना चाहिए। बात खत्म, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होनी चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए बाबर आजम
बाबर आजम बेंगलुरु में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए और इसी वजह से शायद पाकिस्तान की टीम 368 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक द्वारा उन्हें शानदार शुरुआत दिलाने के बाद मैच के दौरान छूटे गए कैच को लेकर भी बात की।
उन्होंने कहा कि, “हम गेंद के साथ अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। और अगर आप वॉर्नर जैसे किसी खिलाड़ी का कैच छोड़ते हैं, तो वह आपको नहीं छोड़ेंगे। लाइट्स में गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी। बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारियां नहीं हुई जिसकी हमें जरूरत थी।”
पाकिस्तान का अगला मुकाबला अब चेन्नई में अफगानिस्तान से होगा जो उनके लिए एक मुश्किल मैच हो सकता है। पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए अनुकूल रही है और अफगानिस्तान उस पिच पर पहले ही एक मैच खेल चुका है, इसलिए वे परिस्थितियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें :NED vs SL: वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फैंस के बीच ऐसा है क्रेज…