NED vs SL: 'World Cup' को लेकर फैंस के बीच ऐसा है क्रेज, Team Bus की छत पर बैठकर देख रहे हैं मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

NED vs SL: ‘World Cup’ को लेकर फैंस के बीच ऐसा है क्रेज, Team Bus की छत पर बैठकर देख रहे हैं मैच

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बोर्ड पर लगाए।

NED vs SL (Photo Source: X/Twitter)
NED vs SL (Photo Source: X/Twitter)

NED vs SL: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई। वर्ल्ड कप 2023 की पहली जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंकाई टीम को 263 रन बनाने होंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में फैंस बस की छत पर बैठकर मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

NED vs SL: टीम बस के ऊपर बैठकर मैच देख रहे हैं फैंस

वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है, अपने देश और अपनी पसंदीदा टीम को चियर करने के लिए फैंस स्टेडियम पहुंच रहे हैं। लेकिन हाल ही में श्रीलंका और नीदरलैंड्स (NED vs SL) के मैच के दौरान स्टेडियम में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो सुर्खियों में आ गया है। मैच की दूसरी पारी के दौरान दो फैन टीम बस के ऊपर बैठकर मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए, यह बस नीदरलैंड्स टीम के डगआउट के ठीक पीछे थी।

एंगेलब्रेक्ट और वैन बीक ने खेली शानदार पारी

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स ने 91 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। विक्रमजीत सिंह (4 रन), मैक्स ओ डाउड (16 रन) और कॉलिन एकरमैन (29 रन) पर कसुन रजिथा के शिकार बन गए थे। जिसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बास डी लीडे (6 रन) और तेजा निदामानुरू (9 रन) पर दिलशान मदुशंका के हाथों विकेट गंवा बैठे।

यह भी पढ़े- NED vs SL: Engelbrecht-Van Beek ने संभाली नीदरलैंड्स की लड़खड़ाती पारी, श्रीलंका को जीत के लिए 263 रनों की जरूरत

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह 22वें ओवर में (16 रन) पर महिश तीक्षणा के हाथों विकेट गंवा बैठे। लेकिन फिर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और लोगान वैन बीक ने टीम के लिए चार्ज संभाला दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 130 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 82 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। लोगान वैन बीक ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की पारी खेली।

 

close whatsapp