दिन में खुली आंखों से सपना देख रहे हैं इमरान खान, कहा- विराट कोहली से भी आगे निकल जाएंगे बाबर आजम - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिन में खुली आंखों से सपना देख रहे हैं इमरान खान, कहा- विराट कोहली से भी आगे निकल जाएंगे बाबर आजम

इमरान खान ने कहा कि, मुझे लगता है बाबर आजम विराट से भी आगे निकल सकते हैं। 

Babar Azam, Virat Kohli: And Imran Khan (Photo Source: Twitter)
Babar Azam, Virat Kohli: And Imran Khan (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी से अभी तक दुनिया के तमाम दिग्गज बल्लेबाजों को प्रभावित किया है। उनके नाम कई रिकार्ड्स भी दर्ज है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम भी अक्सर अपनी बल्लेबाजी के कारण सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। हालांकि वह धीमी बल्लेबाजी के कारण ज्यादातर आलोचनाओं के शिकार भी होते हैं।

लेकिन हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान ने बाबर आजम और विराट कोहली को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दिया है। दरअसल उनका कहना है कि विराट कोहली और बाबर आजम एक ही क्लास के प्लेयर हैं। साथ ही उनक मानना है कि बाबर आजम विराट कोहली से आगे भी निकल सकते हैं।

बाबर आजम और विराट कोहली दोनों ही एक ही क्लास के प्लेयर हैं- इमरान खान 

दरअसल एक पाकिस्तानी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि, कुछ समय से मैंने क्रिकेट नहीं देखा है। लेकिन मुझे यकीन है कि बाबर आजम और विराट कोहली दोनों ही एक ही क्लास के प्लेयर हैं। मुझे लगता है बाबर आजम विराट से भी आगे निकल सकते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैंने जितना उन्हें देखा है, मुझे लगता है वह काफी अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं अगर विराट कोहली की क्रिकेट करियर की बता करें तो उन्होंने अब तक 498 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25, 385 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके नाम 75 शतक भी शामिल है।

वहीं अगर बाबर आजम की क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 251 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12, 270 रन बनाए हैं और उनके नाम 30 शतक भी शामिल है। इसके अलावा बाबर आजम ODI में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 97 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की है।

close whatsapp