Babar Azam का ठनका दिमाग, कर दिया मोहम्मद रिजवान पर बल्ले से हमला! देखें वायरल वीडियो
हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है बाबर ने
अद्यतन - नवम्बर 27, 2023 4:10 अपराह्न

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बाबर को रिजवान के पीछे बल्ला लेकर भागते हुए आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही बता दें कि यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बता दें कि यह वीडियो पाकिस्तान के एक घरेलू मैच की है जिसमें शाॅट खेलने के बाद जब बाबर आजम क्रीज से आगे बढ़ जाते हैं तो इस समय विकेटकीपिंग कर रहे मोहम्मद रिजवान गेंद को स्टंम्प पर मार देते हैं और अंपायर से रनआउट ही मांग करने लगते हैं। तो वहीं इसके बाद पता नहीं क्यूं बाबर आजम मोहम्मद रिजवान की ओर बल्ला लेकर दौड़ पड़ते हैं।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
Babar 😭😭 pic.twitter.com/OnLIv1t4A7
— Hassan Abbasian (@HassanAbbasian) November 25, 2023
गौरतलब है कि हाल में ही बाबर आजम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार के बाद क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट की कप्तानी को 15 नवंबर को छोड़ने का फैसला किया था। तो वहीं वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने खेले गए 9 मैचों में सिर्फ चार में ही जीत हासिल कर पाई व पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
तो वहीं बाबर के कप्तानी से इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शान मसूद को टेस्ट क्रिकेट की कमान सौंपी, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी-20 क्रिकेट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: RCB से जुड़ने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं Cameron Green, सामने आई वीडियो