अब कपड़े भी बाबर आजम को विराट कोहली जैसे ही पहनने हैं!
ऐसा कई बार देखा गया है कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम विराट कोहली की नकल करते हैं, फिर चाहे वो जिम से संबंधित हो या कपड़ों से संबंधित।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2022 5:01 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की कई लोग तुलना करते हैं। हालांकि अगर दोनों के आंकड़ों को देखा जाए तो विराट कोहली पाकिस्तानी कप्तान से काफी आगे हैं।
दोनों ने अपने-अपने देशों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, साथ ही दोनों अपने-अपने देशों के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जिनको दोनों ने अपने नाम किया है। हालांकि ऐसा कई बार देखा गया है कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम विराट कोहली की नकल करते हैं, फिर चाहे वो जिम से संबंधित हो या कपड़ों से संबंधित।
ऐसा कई बार देखा गया है कि विराट कोहली जब भी सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर या वीडियो साझा करते हैं। उसके कुछ समय बाद ही बाबर आजम को भी कुछ उसी तरह की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए देखा जाता है। विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसके बाद अब बाबर आजम ने भी उनके देखा देखी में अपने आधिकारिक अकाउंट से तस्वीरें साझा की।
ये रही विराट कोहली और बाबर आजम की सोशल मीडिया की तस्वीरें
जहां एक तरफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली इन तस्वीरों में ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं वहीं बाबर आजम को भी उनकी तस्वीरों में सफेद शर्ट के साथ देखा जा सकता है। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से काफी अच्छी तरह से मिलते हैं और एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं।
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज को भारत में 1-0 से अपने नाम किया वहीं 25 नवंबर से इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली को इस दौरे में आराम दिया गया है। वहीं पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उनको अब 1 दिसंबर से अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली को अब बांग्लादेश दौरे में खेलते हुए देखा जाएगा जिसमें तीन वनडे और दो टेस्ट मुकाबले होंगे। यह दौरा 4 दिसंबर से शुरू होगा।