"जनाब, आप शादी कब कर रहे हैं?": जब मोहम्मद रिजवान ने किए बाबर आजम के चारों खाने चित; ऑडियो क्लिप ने इंटरनेट पर मचाया धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

“जनाब, आप शादी कब कर रहे हैं?”: जब मोहम्मद रिजवान ने किए बाबर आजम के चारों खाने चित; ऑडियो क्लिप ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

Mohammad Rizwan and Babar Azam. (Image Source: Getty Images)
Mohammad Rizwan and Babar Azam. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पाकिस्तान में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक स्पेस होस्ट किया था, जहां उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बाबर आजम (Babar Azam) से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देते हुए वह झिझकते नजर आए। दरअसल, बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की शादी को लेकर मजेदार बातचीत हुई, जिसकी ऑडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Mohammad Rizwan और Babar Azam के बीच शादी को लेकर हुई मजेदार बातचीत

रिजवान ने बाबर से पूछा, “जनाब, आपकी शादी कब है?” जिस पर स्टार बल्लेबाज ने अपने जवाब में कहा, “मुझे पता था आप यही सवाल करेंगे।” जिसके बाद रिजवान ने जोर देकर कहा, “अब जब मैंने पूछ ही लिया है, तो आपको सवाल का जवाब देना ही होगा।” फिर बाबर ने कहा, “मुर्शीद, आपको मैं अकेले में समझाता हूं।”

बाबर आजम ने आगे कहा, “आजकल जब मैं सुबह उठता हूं तो पाता हूं कि मेरी किसी से शादी हो गई है। लोग मुझे बधाई देने लगते हैं, और फिर शाम को मेरी शादी किसी और से हो जाती है। लोग फिर मुझे बधाई देते हैं। तो मैं पहले से ही शादीशुदा हूं। अब आपको किसी और पर फोकस करना चाहिए।”

जिस पर मोहम्मद रिजवान और जोर देते हुए पूछते हैं, “सच बात यह है कि मेरी वाइफ को इस बात की ज्यादा चिंता है कि बाबर कब शादी कर रहा है। वह मुझसे रोज पूछती रहती है।” जिस पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान कहते हैं पहले आप कल के मैच की तैयारी कर ले, इस बारे में बाद में बात करते हैं, और फिर सभी हंसने लगते हैं।

यहां देखिए वो वायरल क्लिप –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?