NZ vs PAK 2024: फॉर्म में वापस आते ही बाबर आजम ने T20I क्रिकेट में की विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs PAK 2024: फॉर्म में वापस आते ही बाबर आजम ने T20I क्रिकेट में की विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीनों T20I मैचों में अर्धशतक लगाए हैं।

Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)
Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)

क्रिकेट की दुनिया के दो बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) इस समय T20I क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां बाबर आजम (Babar Azam) न्यूजीलैंड में जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ जारी T20I सीरीज में 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार वापसी की है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती तीनों T20I मैच गंवा दिए हैं, लेकिन पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इन तीनों मुकाबले में अर्धशतक लगाए हैं।

Babar Azam ने Virat Kohli के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

बाबर ने अब तक पांच मैचों की T20I सीरीज के तीन मैचों में 57, 66 और 58 के स्कोर दर्ज किए हैं, और इसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I क्रिकेट में आठ बार 50+ स्कोर दर्ज किया है। इसके साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) ने T20I क्रिकेट में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के विराट कोहली (Virat Kohli) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

यहां पढ़िए: IND vs AFG 2024: T20I क्रिकेट में वापसी पर आकाश चोपड़ा को विराट कोहली की बल्लेबाजी में नजर आई सबसे बड़ी खामी

बाबर आजम ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 17 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 58 रन बनाकर हासिल की है, जहां पाकिस्तान टीम को 45 रनों की मात झेलनी पड़ी। इस बीच, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 21 T20I पारियों में आठ अर्धशतक बनाए हैं, जबकि बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 पारियों में आठ अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है।

अब बाबर और कोहली संयुक्त रूप से T20I क्रिकेट में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले दो बल्लेबाज हैं। हालांकि, बाबर के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो T20I मैचों के दौरान इस सूची में कोहली से आगे निकलने का मौका है।

T20I क्रिकेट में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज

प्लेयर प्रतिद्वंद्वी 50+ स्कोर
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया 8
बाबर आजम न्यूजीलैंड 8
डेविड वार्नर श्रीलंका 7
विराट कोहली वेस्टइंडीज 6
मोहम्मद रिजवान इंग्लैंड 6

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?