विराट पर तरस खाने वाले कप्तान बाबर आजम खुद रन नहीं बना पा रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट पर तरस खाने वाले कप्तान बाबर आजम खुद रन नहीं बना पा रहे हैं

एशिया कप में अभी तक कप्तान बाबर आजम रहे हैं बल्लेबाजी में फ्लॉप।

Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दोनों की तस्वीर डालकर लिखा था ये समय निकल जाएगा। लेकिन अब कहानी पलट चुकी है, खुद बाबर अब रन बनाने के लिए तरह रहे और छोटी टीमों के आगे भी फेल हो रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम की टीम आज बदले के इरादे से उतरेगी!

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान का सामना एक बार फिर से टीम इंडिया से होने जा रहा है, आज से ठीक 7 दिन पहले ये दोनों टीमें आमने-सामने थी और इस मैच को भारत ने जीता था। जिसके बाद आज कप्तान बाबर आजम की टीम बदला लेने के इरादे मैदान में उतरेगी।

कप्तान बाबर आजम शायद भूल गए हैं बल्लेबाजी करना

*एशिया कप में अभी तक कप्तान बाबर आजम रहे हैं बल्लेबाजी में फ्लॉप।
*बाबर भारत के खिलाफ 28 अगस्त वाले मैच में सिर्फ 10 रन बनाकर हुए थे आउट।
*हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान के बल्ले से निकले थे सिर्फ 9 रन।
*मोहम्मद रिजवान के साथ ओपन करते हैं पाकिस्तानी कप्तान।

कप्तान बाबर आजम ने कुछ दिनों पहले जिम की तस्वीर की थी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

विराट कोहली को कॉपी करने लग गए हैं

दूसरी ओर बाबर आजम के सोशल मीडिया पोस्ट विराट कोहली जैसे होते हैं, अगर विराट कोई जिम से जुड़ी पोस्ट डालते हैं तो बाबर भी वैसी ही पोस्ट शेयर कर देते हैं।

दोनों टीमों से गायब रहेंगे प्रमुख गेंदबाज

आज होने वाले मैच में एक ओर शाहनवाज दहानी पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे, तो दूसरी ओर टीम इंडिया की तरफ से आवेश खान का बुखार के कारण खेलना मुश्किल लग रहा है।

close whatsapp