कप्तानी के नशे में बल्लेबाजी भूले बाबर 'फ्लॉप' आजम - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी के नशे में बल्लेबाजी भूले बाबर ‘फ्लॉप’ आजम

नीदरलैंड्स के खिलाफ भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं बाबर आजम।

Babar Azam (Image Credit- Twitter)
Babar Azam (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे है बाबर आजम का इस समय मुश्किल दौर चल रहा है, ना तो वो बतौर कप्तान अपना काम सही से कर रहे हैं और ना ही बल्लेबाजी में कमाल कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में बाबर का खराब प्रदर्शन इस टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भी जारी रहा और एक बार फिर से उन्होंने अपने फैन्स को निराशा ही दी है।

बाबर आजम की कप्तानी को लेकर खड़े होने लगे हैं सवाल

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, इसी कड़ी में कामरान अकमल ने एक बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर बाबर उन्हें बड़ा भाई मानते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप के बाद वो कप्तानी छोड़ दें।

कप्तानी करते हुए बल्लेबाजी भूले बाबर आजम

*नीदरलैंड्स के खिलाफ भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं बाबर आजम।
*पाकिस्तान के कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में बना पाए सिर्फ 4 रन।
*जिम्बाब्वे के खिलाफ आजम के बल्ले से निकले थे सिर्फ और सिर्फ 4 रन।
*वहीं टीम इंडिया के खिलाफ ये कप्तान खाता तक नहीं खोल पाया था।

कप्तानी पारी खेलने के सपने देखने वाले बाबर आजम हुए रन आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

सोशल मीडिया पर विराट की कॉपी करता है ये कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

पाकिस्तान टीम ने खोल लिया जीत का खाता

इस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को लगातार 2 मैचों में हार मिली थी, जिसके बाद आज टीम ने वापसी करते हुए जीत का खाता खोला है और अपने तीसरे मैच में नीदरलैंड्स को मात दी है। साथ ही पाक टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो, दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

close whatsapp