Babar Azam से रन तो बनते नहीं है, मैच के बाद नौटंकी पूरी करवा लो आप उनसे
पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ है पोस्ट।
अद्यतन - Oct 11, 2023 1:27 pm

पाकिस्तान टीम का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ जारी है, जहां Babar Azam की टीम ने कल धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हरा दिया। इस मैच में एक तरह से शतकों की बारिश हो गई, दूसरी ओर मैच खत्म होते ही पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हो गए।
Babar Azam फ्लॉप पर फ्लॉप हुए जा रहे हैं
जी हां, पाकिस्तान टीम के फैन्स को कप्तान Babar Azam से काफी उम्मीदें थी, लेकिन हर मैच के साथ वो उम्मीदें टूटती हुई नजर आ रही है। जहां बाबर पहले बल्लेबाजी में नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ फ्लॉप हुए, वहीं कल वो लंका के खिलाफ भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उनके पक्के दोस्त इमाम-उल-हक का भी वो ही हाल है और वो भी अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
चलो एक काम तो अच्छा किया Babar Azam ने
*पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ है पोस्ट।
*वीडियो में कप्तान बाबर आजम नजर आ रहे हैं ग्राउंड स्टाफ के साथ।
*हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को Babar Azam ने दी अपनी जर्सी गिफ्ट में।
*साथ ही बाबर ने पूरे स्टाफ के साथ तस्वीर लेकर ली वहां से विदाई।
Babar Azam का ये वीडियो सामने आया है ग्राउंड स्टाफ के साथ
कल के मैच में बने कई रिकॉर्ड्स
दूसरी ओर कल पाकिस्तान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हरा दिया, जहां इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान ने 345 रनों का सबसे बड़ा रन चेज किया है, इससे पहले साल 2011 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मैच था। इसी के साथ ही वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच ऐसा पहला मैच बन गया है, जिसमें सबसे ज्यादा शतक लगे हैं और इस मैच में कुल 4 शतक देखने को मिले हैं।