ICC World Cup 2023: दिल्ली और मुंबई में होने वाले मैच में फायरवर्क नहीं होगा: BCCI
यह फैसला भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दो नवंबर को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मैच से पहले लिया गया है।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2023 2:09 अपराह्न

इस समय मुंबई और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है और इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है। इन दो वेन्यू पर वर्ल्ड कप के आने वाले मुकाबलों में फायरवर्क नहीं होगा। यह फैसला भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दो नवंबर को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मैच से पहले लिया गया है। यही रही 6 नवंबर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच होगा।
गौरतलब है कि मुंबई की बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट को स्वत: संज्ञान लेने के लिए प्रेरित किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खुलासा किया कि आईसीसी के साथ आधिकारिक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया। इन वेन्यू में फायरवर्क नहीं होगा।
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि, ‘मैंने आईसीसी से बात की है और मुंबई और दिल्ली में फायरवर्क नहीं होगा क्योंकि इससे प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ जाएगा। बोर्ड पर्यावरण के मुद्दों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा हमारे प्रशंसकों और हितधारकों के हित को सबसे आगे रखेगा।’
एयर क्वालिटी को लेकर बीसीसीआई चिंतित है: जय शाह
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 31 अक्टूबर को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 दर्ज किया गया जबकि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में यह 260 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में, अक्टूबर में वायु गुणवत्ता 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
जय शाह ने आगे कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बात से काफी चिंतित है कि मुंबई और नई दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत ही खराब है। हम क्रिकेट के स्टाइल को ऐसे ही रहे हटने देंगे। बोर्ड पर्यावरण के मुद्दों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा हमारे प्रशंसकों और हितधारकों के हित को सबसे आगे रखेगा।’