Asia Cup 2023 से बाहर होने के बाद Babar Azam की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'ज्यादा सुपरस्टार न बने' - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023 से बाहर होने के बाद Babar Azam की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ज्यादा सुपरस्टार न बने’

श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक मैच में 2 विकेट से हारने के बाद एशिया कप से बाहर हो गई थी पाकिस्तान 

Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने जारी एशिया कप 2023 से, टीम से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई है। गौरतलब है कि एशिया कप में 14 सितंबर को सुपर फोर के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 2 रनों से रोमांचक हार मिली थी।

तो वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एशिया कप में सफर खत्म हो गया, दूसरी ओर श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही। तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान ने सुपर फोर की पाॅइंट टेबल में भी आखिरी स्थान पर फिनिश किया। साथ ही टीम के इस प्रदर्शन से निराश होकर बाबर ने खिलाड़ियों को कहा है कि ज्यादा सुपरस्टार न बने।

Babar Azam ने पाक टीम की लगाई क्लास

बोलन्यूज की एक खबर के अनुसार बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद, टीम मीटिंग में कहा कि खिलाड़ियों ने पूरी जिम्मेदारी से नहीं खेला। तो वहीं इस मीटिंग में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा है कि कम से कम उन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाओ जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की।

लेकिन बाबर आजम ने शाहीन को काउंटर करते हुए कहा मुझे पता है कि कौन शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने इस कहासुनी को बंद करवाया। साथ ही बाबर ने कहा है कि ज्यादा सुपरस्टार न बने। अगर ऐसा ही प्रदर्शन वर्ल्ड कप में रहा तो कोई भी सुपरस्टार नहीं कहेगा।

ये भी पढें- सितंबर 16- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?