SRH vs DC : यहां देखें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स । CricTracker Hindi

IPL 2025, SRH vs DC : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

DC vs SRH (Photo Source: Getty Images)
DC vs SRH (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स ने आसान जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार हैदराबाद वापसी करना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल 3 जीत और 7 हार के साथ पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.192 है। SRH को पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इसी कारण उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना नहीं है। आईपीएल के 18वें सीजन में मेजबान टीम अच्छी स्थिति में नहीं है।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स है, जो फिलहाल 6 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.362 है। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले 4 मैचों में से 3 में हार मिली है, और इसलिए टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अभी भी बचे हुए 4 मैचों में से 3 मैच जीतने की जरूरत है। वे अभी तक प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुए हैं और उनके पास लीग के अगले दौर में पहुंचने का अच्छा मौका है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच खेले गए  82
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 35
चेज करते हुए जीत 46
नो रिजल्ट 00
मैच टाई 01
पहली पारी का औसत स्कोर 166
हाईएस्ट टीम टोटल 286
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 245

खिलाड़ियों का आमना-सामना

केएल राहुल बनाम मोहम्मद शमी

पिछले कुछ सालों में केएल राहुल आईपीएल में मोहम्मद शमी का सामना करने में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। राहुल ने उनके खिलाफ 35 गेंदों में 122.85 के स्ट्राइक रेट और 21.50 की औसत से सिर्फ़ 43 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं।

ट्रैविस हेड बनाम मिचेल स्टार्क

आईपीएल में मिचेल स्टार्क ने ओपनर ट्रैविस हेड को गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में आउट किया है। हेड ने 5.00 की औसत स और 142.85 की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए हैं।

close whatsapp