हिटमैन को नहीं है IPL की चिंता, परिवार संग बिता रहे हैं पूरा समय - क्रिकट्रैकर हिंदी

हिटमैन को नहीं है IPL की चिंता, परिवार संग बिता रहे हैं पूरा समय

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी की साझा।

Rohit Sharma With Family (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With Family (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन यानी की रोहित शर्मा अब IPL के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे लेकर वो अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं। लीग की सबसे सफल टीम का कप्तान अब टीम इंडिया का कप्तान बन चुका है और सफेद गेंद से लेकर लाल गेंद की जिम्मेदारी हिटैमन संभाल रहे हैं। साथ ही रोहित के पास IPL में कप्तानी का भी अनुभव है और वो दबाव को झेलना अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए वो लीग का ना सोचकर अपना पुरा समय परिवार को दे रहे हैं, जिसकी जानकारी खुद रोहित ने दी है।

हिटमैन के लिए परिवार है सबसे पहले

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत डेक्कन चार्जर्स टीम से की थी, जब वो उतने बड़े खिलाड़ी नहीं हुआ करते थे। लेकिन जैसे ही हिटमैन की मुंबई टीम में एंट्री हुई, वैसे ही इस खिलाड़ी की और टीम की किस्मत पूरी तरह बदल गई। अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई की टीम को लीग की सबसे सफल टीम बना दिया है, सीजन दर सीजन मुंबई की टीम और भी मजबूत होती जा रही है। वहीं इस बार के मेगा ऑक्शन में टीम ने जोफ्रा आर्चर सहित कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है।

*रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी की साझा।
*इस सेल्फी में अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं हिटैमन।
*साथ ही रोहित ने सेल्फी के कैप्शन में दिल वाली बनाई इमोजी।
*फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आ रही है हिटमैन की ये तस्वीर।

रोहित शर्मा ने साझा की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

वसीम जाफर ने की थी जमकर तारीफ

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की थी, जाफर ने कहा था कि रोहित विराट से बेहतर टेस्ट कप्तान बनने का दम रखते हैं और इसके नतीजे अब दिखने भी लगे हैं।

close whatsapp