CT 2025 की भारतीय टीम का हुआ ऐलान, करुण नायर को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT 2025 की भारतीय टीम का हुआ ऐलान, करुण नायर को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

इस धाकड़ बल्लेबाज ने अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी के इस चक्र में 7 पारी में 752 के औसत से 752 रन बनाए हैं।

Karun Nair (Pic Source-X)
Karun Nair (Pic Source-X)

आज यानी 18 जनवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है और इसके लिए भी स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इनफॉर्म बल्लेबाज करुण नायर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। करुण नायर का प्रदर्शन इस समय खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में धमाकेदार रहा है। उन्होंने हर मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है। इस धाकड़ बल्लेबाज ने अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी के इस चक्र में 7 पारी में 752 के औसत से 752 रन बनाए हैं।

हालांकि इसके बावजूद अनुभवी बल्लेबाज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। तमाम फैंस भी इस चीज को देखकर काफी निराश दिखे।

यह रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, और रविंद्र जडेजा

रिजर्व: हर्षित राणा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलेगी। टीम अपना तीसरा मैच 23 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जो उनका अंतिम लीग मैच होगा। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी जल्द से जल्द ठीक हो जाए और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आए।

करुण नायर को टीम इंडिया में जगह ना मिलने को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष:

 

close whatsapp