AUS vs AFG

अफगानिस्तान ने किया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 149 रन का लक्ष्य रखा।

AUS vs AFG (Photo Source: Getty Images)
AUS vs AFG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप का 48वां मैच अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए कंगारूओं को 21 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

AUS vs AFG: गुरबाज और जादरान ने निभाई शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए। एक वक्त अफगानिस्तान की टीम ने बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद 30 रन बनाने में टीम ने छह विकेट गंवा दिए। इस मैच में पैट कमिंस ने इतिहास रचा। उन्होंने अपने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली है। इससे पहले कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में हैट्रिक ली थी।

रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 95 गेंद में 118 रन की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस ने गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 49 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जम्पा ने 17वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई और इब्राहिम जादरान को आउट किया। जादरान ने 48 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। ओमरजई ने दो रन बनाए। करीम जनत 13 रन और कप्तान राशिद खान दो रन बना सके। मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

AUS vs AFG: अफगनिस्तान के गेंदबाजी के कंगारू बल्लेबाजों ने टेके घुटने

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। गुलबदीन नईब ने चार विकेट लिए। इस मैच में एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिर ग्लेन मैक्सवेल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई। नईब को स्टोइनिस को आउट करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। यहीं से मैच पलट गया। मैक्सवेल ने जब टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया।

मैक्सवेल के अलावा कोई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ट्रेविस हेड (0), डेविड वॉर्नर (3), कप्तान मिचेल मार्श (12), मार्कस स्टोइनिस (11), टिम डेविड (2), मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), एश्टन एगर (2) और एडम जैम्पा (9) कुछ खास नहीं कर सके। अफगानिस्तान की इस जीत हीरो गुलबदीन नायब रहे, उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर चार विकेट लिए और दो अहम कैच भी पकड़े।

close whatsapp