सुपरहिट मैच से पहले ही Babar Azam के उड़े होश, सही से अभ्यास भी नहीं हुआ कप्तान से - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुपरहिट मैच से पहले ही Babar Azam के उड़े होश, सही से अभ्यास भी नहीं हुआ कप्तान से

ICC ने कप्तान Babar Azam का एक अभ्यास वाला वीडियो किया है शेयर।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

Babar Azam की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहद घटिया आगाज किया था, जहां ये टीम USA के खिलाफ अपना पहला ही मैच हार गई थी। उसके बाद कप्तान बाबर सहित पूरी टीम की जमकर आलोचना हुई थी, ऐसे में अब पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलना है और उससे पहले बाबर का एक वीडियो सामने आया है।

Babar Azam के फैसले से हैरान थे सभी

USA के खिलाफ पाकिस्तान टीम की तरफ से मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर डाला था, ऐसे में कप्तान Babar Azam के फैसले से हर कोई हैरान था। सभी को उम्मीद थी की बाबर ये सुपर ओवर नसीम या शाहीन को देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और आमिर ने सुपर ओवर में बेहद घटिया गेंदबाजी की। जिसके बाद USA ने सुपर ओवर में 18 रन बना डाले और Saurabh Netravalkar की दमदार गेंदबाजी के बदौलत इस मैच को जीत लिया।

इतने डरे हुए क्यों लग रहे हैं कप्तान Babar Azam?

*ICC ने कप्तान Babar Azam का एक अभ्यास वाला वीडियो किया है शेयर।
*लेकिन इस वीडियो में काफी डरे हुआ और उदास नजर आया पाक कप्तान।
*टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बाबर नहीं दिखे उत्साहित।
*साथ ही नेट्स पर भी पाकिस्तान के कप्तान ने की काफी साधारण बल्लेबाजी।

कप्तान Babar Azam के अभ्यास वासे वीडियो पर डालते हैं नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

एक ये वीडियो भी सामने आया है पाकिस्तान टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

विराट कोहली पर होगी सभी की नजरें

दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है, जिसका कारण है टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का पाक के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड। ऐसे में हर कोई विराट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है, साथ ही फैन्स को इस बार एक पुरानी टक्कर देखने को मिलेगी। ये टक्कर होगी विराट कोहली और मोहम्मद आमिर के बीच, जहां इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार जंग होती है और कई सालों बाद अब टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का सामना आमिर से 22 गज पर होने जा रहा है।

close whatsapp