NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत सीरीज में 1-0 से आगे है

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश की वजह से आज के मुकाबले में टाॅस में देरी हुई। साथ ही मैच भी 47-47 ओवर का कर दिया गया है।

फिलहाल, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। तो वहीं, दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (NZ): विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत (IND): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: पिच रिपोर्ट

ड्राॅप-इन पिच की वजह से वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में आमतौर पर हेनरी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद करती हुई नजर आती है। यही वजह है कि यहां का वनडे क्रिकेट में औसत स्कोर 252 रन है, जो एक प्रतिस्पर्धी टोटल है। नई बॉल से सीम मूवमेंट और शाम की ओस का फायदा उठाने के लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का विकल्प बेहतर रहेगा। 260+ का स्कोर यहां पर एक मैच विनिंग टोटल साबित हो सकता है।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  124
भारत ने जीते 64
न्यूजीलैंड ने जीते  52
नो रिजल्ट/टाई 07/01
सबसे पहले मैच  14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  4 नवंबर, 2026 (भारत ने जीता)

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

close whatsapp