खिलाड़ी का चयन नहीं करते तो पूछते हैं कि हमने उसे क्यों नहीं चुना और जब चुनते हैं तो पूछते हैं कि उसे क्यों चुना, धर्मसंकट में फंसे बाबर, देखें वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप में 6 जून को पहला मैच खेलेगी पाकिस्तान
अद्यतन - Jun 1, 2024 7:40 pm

1 जून से 2024 से T20 World Cup शुरू हो चुका है। बता दें कि इस बार ये टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है। मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।
तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बार की चैंपियन पाकिस्तान ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में बाबर टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए नजर आ रहे हैं।
बाबर आजम ने रोया अपना दुखड़ा
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर जब मीडिया ने बाबर से सवाल किया तो उन्होंने कहा- कोई भी खिलाड़ी ऐसे ही नहीं चुना गया है। सभी को मेरिट के हिसाब से चुना गया है। जब कोई खिलाड़ी परफाॅर्म नहीं कर पाता है तो हमें (फैंस) को लगता है कि गलत सेलेक्शन हुआ है। ये बातें आप लोग ही बढ़ा-चढ़ाकर करते हैं, और इन चीजों को ऊपर लेकर आते हैं।
बाबर ने आगे कहा- जब वही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो आप हमसे पूछते हैं कि हमने उसे क्यों नहीं चुना, और फिर जब हम उसे चुनते हैं, तो आप हमसे पूछते हैं कि उसे क्यों चुना गया। जिन लोगों को हमने सेलेक्ट किया है उन्हें बैक करना पड़ेगा।
देखें बाबर आजम की ये वायरल वीडियो
Babar Azam on selecting Azam Khan & Shadab Khan:
"When we don't select a player, you ask us why did we not select him. And then when we select him, you ask us why was he selected" 🇵🇰😭😭😭#T20WorldCup #ENGvPAK pic.twitter.com/Zs7igkZgE6
— Farid Khan (@_FaridKhan) May 31, 2024
T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम:
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रउफ, इफ्तिखान अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।