'हमारे मन में एक-दूसरे के लिए समान सम्मान है और....'- शाहीन के साथ हुई लड़ाई पर बाबर ने तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हमारे मन में एक-दूसरे के लिए समान सम्मान है और….’- शाहीन के साथ हुई लड़ाई पर बाबर ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान टीम 29 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

Babar Azam, Mohammad Rizwan and Shaheen Afridi (Image Source: Twitter)
Babar Azam, Mohammad Rizwan and Shaheen Afridi (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ हुई लड़ाई से जुड़ी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। आजम ने मंगलवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत रवाना होने से पहले लाहौर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी ‘एक दूसरे को परिवार की तरह प्यार करते हैं।’

इससे पहले हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एशिया कप 2023 में पाकिस्तानी टीम के फाइनल से बाहर होने के बाद टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर कप्तान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच काफी बहस हुई थी। इसके बाद से ही यह कहा गया था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ भी सही नहीं है।

बाबर आजम ने तोड़ी शाहीन अफरीदी से ‘लड़ाई’ पर चुप्पी

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी से मनमुटाव से जुड़े सवालों को खारिज करते हुए बाबर आजम ने कहा कि उनके टीम के किसी भी खिलाड़ी के बीच आपस में कोई मतभेद या मनभेद नहीं है। वहीं एक पत्रकार ने जब बाबर से पूछा, ”जब से आप कप्तान बने हैं, तब से टीम ने आपको सम्मान दिया है और हर कोई आपका बहुत सम्मान करता है, यहां तक कि इफ्तिखार अहमद भी आपको बड़ा भाई मानते हैं।”

इसके बाद पत्रकार ने पाकिस्तानी टीम में मतभेदों की अफवाहों को लेकर सवाल पूछा और कहा, ”एशिया कप में हार के बाद शाहीन अफरीदी को लेकर खबरें आई थीं, इसलिए फैंस जानना चाहते हैं कि शाहीन अफरीदी के साथ आपकी बॉन्डिंग कितनी अच्छी है और वह आपका कितना सम्मान करते हैं?”

इसके जवाब में बाबर आजम ने कहा, ”हर कोई मुझे सम्मान गेता है…जब आप करीबी मैच हारते हैं तो टीम मीटिंग में कुछ असहमतियां होती हैं लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि हमारे बीच झगड़ा हुआ था।” बाबर ने शाहीन से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारे मन में एक-दूसरे के लिए समान सम्मान है और वैसा ही रहेगा। हम एक-दूसरे को परिवार का हिस्सा मानते हैं।”

यह भी पढ़ें: Cricket Buzz: 26 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

close whatsapp