World Cup 2023: ‘उन्हें अभी इसी वक्त कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’- बाबर आजम को लेकर बोले शोएब मलिक
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर उठ रहे हैं सवाल।
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 12:11 अपराह्न

भारत और पाकिस्तान शनिवार, 14 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साल के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक में आमने-सामने थे। दोनों एशियाई टीमों से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद थी। लेकिन, भारत ने 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 30.3 ओवर में सात विकेट शेष रहते हुए एक आसान जीत हासिल कर ली।
यह पिछले दो महीने में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की दूसरी हार है। सितंबर में खेले गए एशिया कप 2023 में ‘मेन इन ग्रीन’ को रोहित शर्मा के खिलाफ हार का सामान करना पड़ा था। वहीं अब वर्ल्ड कप में सात विकेट से हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
जहां कुछ लोगों का मानना है कि 29 वर्षीय खिलाड़ी को अधिक समय दिया जाना चाहिए, वहीं अन्य लोगों का मानना है कि बाबर ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में अपना समय पूरा कर लिया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने हालिया हार के बाद कहा कि बाबर को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने की सलाह दे रहे हैं शोएब मलिक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मलिक का मानना है कि बाबर आजम एक बल्लेबाज के रूप में टीम में अधिक योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि यह टीम के लिए एक चमत्कार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में भी पाकिस्तान की टीम सुपर-4 स्टेज से बाहर हो गई थी।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने A स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, “देखो, मैं आपको इस पर अपनी ईमानदार राय दूंगा। मैं पिछले इंटरव्यू में भी कह चुका हूं कि बाबर को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, ये सिर्फ मेरी राय है लेकिन इसके पीछे काफी होमवर्क है। एक खिलाड़ी के तौर पर बाबर खुद के साथ-साथ टीम के लिए भी चमत्कार कर सकते हैं।”
शोएब मलिक ने आगे कहा कि, यह मेरी व्यक्तिगत राय है और ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि हम आज [भारत के खिलाफ] गेम हार गए या हम बड़े अंतर से हार गए। नहीं, यह [मेरी राय] उस पर आधारित नहीं है।