बाबर आजम की जिद ने पाकिस्तान क्रिकेट को तहस नहस कर दिया है: दानिश कनेरिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम की जिद ने पाकिस्तान क्रिकेट को तहस नहस कर दिया है: दानिश कनेरिया

समझ नहीं आता कि बाबर आजम मिडिल ऑर्डर में क्यों नहीं खेलना चाहते हैं: दानिश कनेरिया

Babar Azam, Virat Kohli and Danish Kaneria (Image Source: Getty Images/Twitter)
Babar Azam, Virat Kohli and Danish Kaneria (Image Source: Getty Images/Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि बाबर आजम का सलामी बल्लेबाज के रूप में बने रहना टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के मुख्य कारणों में से एक है। बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 5 विकेट से मात दी थी। बाबर आजम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में ही काफी निराशाजनक रहा।

बाबर आजम ने इस पूरे टूर्नामेंट में 7 पारियों में 17.71 के औसत और 93.23 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं। तमाम पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि बाबर आजम ओपनिंग के लिए सही खिलाड़ी नहीं है। कनेरिया का कहना है कि जिस तरीके से बाबर आजम पारी की शुरुआत करते हैं उससे पाकिस्तान को मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने PSL 2022 में कराची किंग्स के खराब प्रदर्शन का उदाहरण दिया।

बाबर आजम जिद्दी हैं: दानिश कनेरिया

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो में कहा कि, ‘बाबर आजम जिद्दी हैं। ऐसा ही तब भी देखने को मिला था जब वो कराची किंग्स के साथ थे। उनका मैनेजमेंट नहीं चाहता था कि बाबर ओपनर के रूप में खेले। लेकिन उन्होंने जिद करके ओपनिंग की क्योंकि वो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। समझ नहीं आता कि बाबर आजम मिडिल ऑर्डर में क्यों नहीं खेलना चाहते हैं। बाबर आजम की जिद पाकिस्तान क्रिकेट को तहस नहस कर रही है।

अगर रिजवान अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो बाबर भी अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। बाबर आजम अपनी पारी की शुरुआत बहुत ही धीमी तरीके से करते हैं।’

दानिश कनेरिया ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उनकी माने तो कोहली ने रोहित शर्मा की कप्तानी में काफी शानदार वापसी की है।

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि, ‘जब निस्वार्थ होने की बात आती है तो विराट कोहली जैसा कोई नहीं है। उनकी कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप हारी और उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। यहां तक की उनकी कप्तानी भी चली गई। तमाम लोगों ने टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने नए कप्तान को पूरा समर्थन दिया और जिस भी नंबर में कप्तान ने उनसे खेलने को कहा उन्होंने उसी क्रम पर खेला और एशिया कप के बाद उन्होंने इस जबरदस्त वापसी की।’

close whatsapp