IPL 2023: 5 घरेलू खिलाड़ी जिनके लिए ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाइजियों के बीच छिड़ेगी जंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: 5 घरेलू खिलाड़ी जिनके लिए ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाइजियों के बीच छिड़ेगी जंग

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को होने जा रहा है मिनी ऑक्शन।

Narayan Jagadeesan, Shivam Mavi and Samarth Vyas (Image Credit- Twitter)
Narayan Jagadeesan, Shivam Mavi and Samarth Vyas (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है। बता दें कि आईपीएल के 16वें सीजन के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में नीलामी होने जा रही है। वहीं हाल में खत्म हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी और विजय हजारे टूर्नामेंट में सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पैनी नजर रखी होगी।

वहीं ऑक्शन को लेकर बताएं तो आगामी सीजन के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने कुल मिलाकर 90 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इन रिलीज किए गए खिलाड़ियों में विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ी भी हैं। तो वहीं रिलीज किए गए 5 घरेलू खिलाड़ियों पर मिनी ऑक्शन में पैसा बरस सकता है। तो कौन हैं ये खिलाड़ी आइए जानते हैं।

5) केएस भरत (KS Bharat)

बता दें कि केएस भरत भारतीय घरेलू टूर्नामेंट में एक जाना पहचाना नाम हैं और कई मौकों पर वह टीम इंडिया के साथ एक बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट सीरीज के दौरान मौजूद रहे हैं। हालांकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन 29 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश की तरफ से काफी समय तक क्रिकेट खेला है।

वहीं भरत के आईपीएल प्रदर्शन के बारे में बताएं तो उन्होंने आईपीएल 2021 में आरसीबी की तरफ से कुछ आकर्षक पारियां खेली थी और उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की राशि में खरीदा था। हालांकि इस सीजन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया, जो काफी चौंकाने वाला फैसला नहीं था।

आईपीएल में खेली गई 10 पारियों में भरत 28.4 की औसत और 122.09 के स्ट्राइक से मात्र 199 रन ही बना पाए हैं। वहीं आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में एक विकेटकीपर को ध्यान में रखते हुए केकेआर भरत को अपनी टीम में शामिल करने को देख सकती है और वह अन्य टीमों की नजर में होंगे क्योंकि वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp