KL Rahul and Athiya Shetty

KL Rahul और Athiya Shetty ने पाली हिल में खरीदा शानदार अपार्टमेंट, इन स्टार्स के बने पड़ोसी!

KL Rahul and Athiya Shetty (Image Credit- Twitter)
KL Rahul and Athiya Shetty (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस खूबसूरत कपल ने मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा के पाली हिल में 20 करोड़ रुपये में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, जो 3,350 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह संपत्ति संधू पैलेस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर है।

कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी पाली हिल में रहते हैं। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

लेन-देन के विवरण से पता चलता है कि इस कपल ने 1.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी किया। इस प्रॉपर्टी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 15 जुलाई को रजिस्टर किया। इसमें कुल 18 मंजिलें हैं। इसके अलावा अपार्टमेंट में कारों के लिए पार्किंग की जगह भी शामिल है।

जनवरी, 2023 में हुई थी शादी

बता दें कि इस पावर कपल ने 23 जनवरी, 2023 में मुंबई के लोखंडवाला में शादी की थी। इस रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से शुरू हुई थी और फिर बाद में प्यार में बदला और 2023 में दोनों ने शादी कर ली। हाल में उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

केएल राहुल (KL Rahul) की बात करें तो वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। उसके बाद वह टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहें। हालांकि, श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। मेन इन ब्लू अपने आगामी श्रीलंका दौरे की तैयारी कर रहा है और कई सीनियर खिलाड़ियों को सीरीज से आराम दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल को वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

close whatsapp