पाकिस्तान की कप्तानी जाते ही अब बाबर आजम के साथ होने लगी है जोर जबरदस्ती! सामने आई चौंकाने वाली खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान की कप्तानी जाते ही अब बाबर आजम के साथ होने लगी है जोर जबरदस्ती! सामने आई चौंकाने वाली खबर

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच में 24 गेंदों में केवल 13 रन बनाए थे।

Shaheen afridi and babar azam (Image Credit- Twitter X)
Shaheen afridi and babar azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को कथित तौर पर टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम T20I में जबरदस्ती खेलने के लिए मजबूर किया था। बाबर आजम उस मैच में नहीं खेलना चाहते थे, जिसके बावजूद उन्हें पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

आपको बता दें, न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, क्योंकि वे केवल आखिरी मैच जीत पाए थे। दरअसल, बाबर आजम (Babar Azam) पांचवें T20I मैच से ब्रेक लेना चाहते थे, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन उन्हें मजबूरन प्लेइंग इलेवन में शामिल होना पड़ा। बाबर चाहते थे कि एक युवा प्रतिभा सुर्खियों में आए, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही T20I सीरीज हार चुकी थी।

Babar Azam के साथ की गई जबरदस्ती

फिर भी, उनकी शुरुआती मनाही के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन ने उन्हें मैदान में वापस भेज दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच में बाबर आजम (Babar Azam) अपनी चोट से जूझते नजर आए और उन्होंने एक कैच भी छोड़ा। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भेजे जाने के बाद, बाबर 24 गेंदों में केवल 13 रनों का योगदान दे पाए। उन्होंने ज्यादा फील्डिंग भी नहीं की, लेकिन पाकिस्तान ने यह मैच 42 रन से जीत लिया था।

इस बीच, क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम (Babar Azam) ने बताया कि वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह क्राइस्टचर्च में होने वाले इस फाइनल मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उनकी हालत के बावजूद टीम प्रबंधन ने उन्हें मैदान पर उतारने का फैसला किया।

चोट उतनी गंभीर नहीं थी!

वहीं, बाबर के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि चोट उतनी गंभीर नहीं थी जितनी लग रही थी, और बाबर आराम करने को तैयार थे, खासकर यह देखते हुए कि पाकिस्तान पहले ही सीरीज हार चुका है। साथ ही बाबर के मन में अपनी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका देने का विचार आया था, लेकिन टीम प्रबंधन ने ऐसा होने नहीं दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?