किसी को बाबर आजम पर दया आ रही है तो किसी को गुस्सा, ऐसा बुरा हाल हो गया है पूर्व कप्तान का - क्रिकट्रैकर हिंदी

किसी को बाबर आजम पर दया आ रही है तो किसी को गुस्सा, ऐसा बुरा हाल हो गया है पूर्व कप्तान का

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बल्लेबाज बाबर आजम।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के फैन्स और पूर्व खिलाड़ी बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं, लेकिन इन दिनों बाबर की बल्लेबाजी क्लब क्रिकेट जैसी भी नहीं रही है। जिसका सबूत है पाकिस्तान टीम का ऑस्ट्रलिया दौरा, जहां ये पूर्व कप्तान लगातार फ्लॉप हो रहा है। ऐसे में सभी को लगने लगा है कि ये बाबर के करियर का अंत है।

एक टूर्नामेंट ने बाबर आजम को बुरा बना दिया

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पाकिस्तान टीम ने धमाकेदार आगाज किया था, लेकिन फिर बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम जीत की पटरी से ऐसे उतरी की टीम के लिए सब कुछ बदल गया। जो बाबर सभी के लिए किंग थे, वो वर्ल्ड कप के बाद सभी की आंखों में चुबने लगे। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी को छोड़ दिया। ऐसे में शान मसूद अब टेस्ट और शाहीन टी20 टीम के कप्तान बने हैं।

बाबर आजम के अच्छे दिन हमेशा के लिए चले गए

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बल्लेबाज बाबर आजम।
*दूसरी पारी में जरूरत के वक्त 41 रन बनाकर आउट हुआ ये बल्लेबाज।
*पहली पारी में पूर्व कप्तान बाबर के बल्ले से निकला था सिर्फ 1 ही रन।
*पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाज ने बनाए थे 14 और 21 रन।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक बाबर आजम का प्रदर्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

फिर से हार गई शान मसूद की पाकिस्तान टीम

इस समय पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पाक टीम को पहले टेस्ट में हराया था। जिसके बाद दूसरे टेस्ट में पाक टीम ने थोड़ा अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मेजबान टीम ने फिर खेल को पलट दिया और ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरा टेस्ट मैच भी जीत गई। वहीं 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पैट कमिंस की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा, दूसरी ओर टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच भी आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू होगा।

दूसरे टेस्ट मैच के स्कोर कार्ड पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?