बैटर, फिनिशर, कमेंटेटर के बाद अब Weatherman के किरदार में नजर आए दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

बैटर, फिनिशर, कमेंटेटर के बाद अब Weatherman के किरदार में नजर आए दिनेश कार्तिक

ऑस्ट्रेलिया के आगामी भारत दौरे पर कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे दिनेश कार्तिक।

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter)
Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपने क्रिकेट करियर के दौरान बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। तो वहीं एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान दिनेश कार्तिक क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं।

हालांकि इस भूमिका को निभाने से पहले दिनेश कार्तिक एक बार फिर नए किरदार में नजर आए हैं। बता दें कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले दिनेश कार्तिक वैदरमैन बन गए हैं, जो इस सीरीज के दौरान मौसम का हाल बताते हुए नजर आएंगे।

डीके बने मौसम वैज्ञानिक

बता दें कि आज सोमवार, 6 फरवरी को दिनेश कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह किसी मौसम विशेषज्ञ के किरदार में नजर आ रहे हैं और फैंस को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी को नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच का मौसम बताते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, पब्लिक की डिमांड पर वैदरमैन डीके ने की वापसी, पहला असाइनमेंट आज 5.30 बजे इंस्टाग्राम पर।

देंखे दिनेश कार्तिक की पोस्ट

बता दें कि इससे पहले दिनेश कार्तिक इंग्लैंड के साल 2021 भारत दौरे पर क्रिकेट कंमेंट्री करते हुए नजर आए थे, तो वहीं अब वह 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कंमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने नंवबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। साथ ही वह आखिरी बार भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप 2022 में खेलते हुए नजर आए थे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फुल शेड्यूल:

साथ ही आपको बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी नागुपर, दूसरा टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी दिल्ली, तीसरा टेस्ट मैट 1 से 5 मार्च धर्मशाला और चौथा व आखिरी टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च अहमदाबाद में खेला जाएगा।

close whatsapp