पारुपल्ली कश्यप भी है धोनी के बहुत बड़े फैन, CSK कप्तान के साथ ली बैडमिंटन स्टार ने सेल्फी
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस प्रोग्राम में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन भी नजर आए।
अद्यतन - मार्च 3, 2024 6:52 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के Pre-Wedding प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यह प्रोग्राम गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ। महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी इस प्रोग्राम में शिरकत ली और उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई। सभी लोग इस प्रोग्राम का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैडमिंटन के प्रसिद्ध खिलाड़ी Parupalli Kashyap ने एक सेल्फी भी खिंचवाई जो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
Parupalli Kashyap ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया पर साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘कैप्टन कूल, इन’
यह रहा पोस्ट:
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस प्रोग्राम में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन भी नजर आए। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ियों को भी इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। इनमें से कुछ विदेशी खिलाड़ियों का नाम है राशिद खान, निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, कायरन पोलार्ड और टिम डेविड।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन की ट्रॉफी को भी अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। अब देखना यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कैसा रहता है? इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और चेन्नई सुपर किंग्स इस शानदार टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगा।