IND vs NZ: पीवी सिंधु भी हुई विराट कोहली की फैन, भारतीय क्रिकेटर की बल्लेबाजी की जमकर की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: पीवी सिंधु भी हुई विराट कोहली की फैन, भारतीय क्रिकेटर की बल्लेबाजी की जमकर की प्रशंसा

इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 104 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

PV Sindhu and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
PV Sindhu and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

22 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 104 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विराट कोहली की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है। पीवी सिंधु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। बता दें, भारतीय टीम ने इस मैच के बाद अभी तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है।

पीवी सिंधु ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘द मास्टर चेसर’

यह रही पीवी सिंधु की इंस्टाग्राम स्टोरी:

PV Sindhu Instagram Story
PV Sindhu Instagram Story

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 274 रन के लक्ष्य को चार विकेट रहते हुए हासिल कर लिया। मुकाबला खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की।

रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘विराट कोहली को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वो काफी सालों से शांत दिमाग से अपना काम बखूबी तरीके से निभा रहे हैं। अंतिम ओवर में थोड़ा दबाव आया था लेकिन कोहली और जडेजा काफी अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मुकाबले में जीत दिलाई। हमारी फील्डिंग इस मैच में इतनी अच्छी नहीं थी। रवींद्र जडेजा हमारी टीम के बेहतरीन फील्डर में से एक है लेकिन उनसे भी आगे कैच छूटा। हालांकि अब अगले मैच में हम यह गलती नहीं करेंगे।’

भारत को अब अपना अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में खेलना है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?