'मैं उस रात से अब तक ठीक से सो नहीं पाया हूं'- फाइनल हारने के बाद उड़ी मोहित शर्मा की नींद - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं उस रात से अब तक ठीक से सो नहीं पाया हूं’- फाइनल हारने के बाद उड़ी मोहित शर्मा की नींद

मोहित शर्मा ने आईपीएल फाइनल में 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था।

Mohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Mohit Sharma (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के इस सीजन में मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने 27 विकेट अपने नाम कर मोहित शर्मा ने पर्पल कैप की सूची में दूसरे पायदान पर जगह बनाई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट भी अपने नाम किया था।

फाइनल में मोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था। लेकिन पारी के आखिरी दो गेंदो में वह अपने लय से भटक गए और फिर रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और चौका जड़ CSK को जीत दिलाई। इसी बीच आईपीएल फाइनल में हार को लेकर मोहित शर्मा ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है।

मैं सो नहीं पा रहा हूं- मोहित शर्मा

आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन बारिश के चलते खेल में DLS नियम लागू हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला। डेवॉन कॉनवे (47 रन), अजिंक्य रहाणे (27 रन) और अंबाती रायडू ने (19 रन) अहम पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। मोहित शर्मा अपने पहले दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए मोहित शर्मा ने ओवर की पहली चार गेंदे शानदार डाली। लेकिन आखिरी दो गेंदो में 10 रनों का बचाव नहीं कर पाए।

चेन्नई के खिलाफ फाइनल हारने के बाद मोहित शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बात करते हुए कहा, ‘मैं सो नहीं पा रहा हूं सोचता रहा क्या अलग करता जो मैच जीत जाते। क्या होता यदि मैं यह गेंद या वह गेंद फेंक पाता? यह अच्छा एहसास नहीं है, कहीं कुछ छूट रहा है। लेकिन मैं आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।’

मोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए फाइनल ओवर डालने से पहले उनका गेम प्लान क्या था? इसका भी खुलासा किया, ‘मैं जो करना चाहता था उसके बारे में मेरा दिमाग बहुत स्पष्ट था। नेट्स में मैंने ऐसी स्थितियों का अभ्यास किया था और मैं पहले भी ऐसे परिदृश्यों में रहा हूं। इसलिए मैंने कहा कि मुझे सभी यॉर्कर गेंद डालने दो और मैं अपने आप को बैक कर रहा था।’

close whatsapp