IND vs BAN: दुबई में ODI में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: दुबई में ODI में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलने वाली है। भारतीय टीम ने पिछले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पिछले आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फिर टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर 11 साल का सूखा खत्म कर खिताब अपने नाम किया। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम कुछ ऐसा ही कमाल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का वनडे में रिकॉर्ड कैसा है-

India ODI Records in Dubai: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का वनडे में रिकॉर्ड-

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 5 में जीत और एक में हार मिली है।

  • 6 – मैच
  • 5 – जीत
  • 00- हार
  • 1 – टाई

दुबई में भारत के खेले गए मैचों की लिस्ट-

हांगकांग के खिलाफ, 18 सितंबर 2018- 26 रन से जीत

बांग्लादेश के खिलाफ, 21 सितंबर 2018, 7 विकेट से जीत

पाकिस्तान के खिलाफ, 23 सितंंबर, 2018 9 विकेट से जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ, 25 सितंबर, 2018, टाई

बांग्लादेश के खिलाफ, 28 सितंबर 2018, 3 विकेट से जीत

दुबई में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

दुबई स्टेडियम में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 68.40 की औसत, 102.08 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं। वहीं, कुलदीप यादव सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 6 मैचों में 23.70 के औसत, 4.08 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं।

India ODI Records in Dubai: इस टेबल पर डालें नजर-

हाईएस्ट स्कोर 285/7
लोएस्ट स्कोर 164/2
सर्वाधिक रन शिखर धवन (342 रन)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर शिखर धवन (127 रन)
सर्वाधिक विकेट कुलदीप यादव (10 विकेट)
बेस्ट बॉलिंग फिगर रवींद्र जडेजा (4/29)

close whatsapp