मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को हजारों फैंस के सामने दी बहुत गंदी-गंदी गालियां! देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को हजारों फैंस के सामने दी बहुत गंदी-गंदी गालियां! देखिए वीडियो

नजमुल हुसैन शान्तो भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में केवल 21 रन बना पाए।

Mohammed Siraj sledges Najmul Hossain Shanto (Image Source: Twitter)
Mohammed Siraj sledges Najmul Hossain Shanto (Image Source: Twitter)

भारत और बांग्लादेश इस समय ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे महत्वपूर्ण मुकाबले में आमने-सामने हैं। चूंकि मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम पहला मैच जीतकर इस वनडे सीरीज में 1-0 बढ़त लिए हुए हैं, टीम इंडिया के लिए आज यानी 7 दिसंबर को दूसरा वनडे जीतना बेहद महत्वपूर्ण है यदि वे इस सीरीज में बने रहना चाहते हैं।

इस मैच में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही, और इसका श्रेय एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को जाता हैं, क्योंकि बांग्लादेश ने मात्र 19 ओवरों के अंदर ही 69 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। एक तरफ जहां वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट झटक लिए हैं, वहीं मोहम्मद सिराज दो विकेट चटकाकर इस साल 2022 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

मोहम्मद सिराज ने दूसरे वनडे के दौरान नजमुल हुसैन शान्तो को किया स्लेज

आपको बता दें, भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने अब तक 14 वनडे मैचों में 23 विकेट लिए हैं। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान और सलामी बल्लेबाज लिटन दास (7) और उनके जोड़ीदार अनामुल हक (11) को पहले 10 ओवरों के अंदर चलता कर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। जिसके बाद मोहम्मद सिराज मैदान में थोड़ी गर्मी दिखाते हुए नजर आए, क्योंकि उन्होंने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाने के बाद बांग्लादेश के तीसरे नंबर के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो को स्लेज कर दिया।

स्लेजिंग की घटना बांग्लादेश की पारी के आठवें ओवर के दौरान देखने मिली। दरअसल, इस ओवर की पहली गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो ने चौका जड़ दिया, जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने दो डॉट गेंद फेंकी, और फिर चौथी गेंद एक जाफा थी, जिसने बांग्लादेश के बल्लेबाज को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके तुरंत बाद सिराज शान्तो के करीब गए और उनसे कुछ कहा, और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई, जो स्टंप माइक में नहीं कैद नहीं हो पाई।

लेकिन सिराज और शान्तो दोनों के चेहरों के भाव देखकर साफ कहा जा सकता है कि बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के स्लेज का जवाब देने से पीछे नहीं रहे। इस घटना के बाद अगली गेंद पर शान्तो अपनी क्रीज से बाहर निकले और एक चौका लगा दिया। हालांकि, वह मात्र 21 रन बनाकर उमरान मलिक को अपना विकेट थमा बैठे।

यहां देखिए कैसे मोहम्मद सिराज ने नजमुल हुसैन शान्तो को स्लेज किया –

https://twitter.com/nikesh_gohite/status/1600380463817760768?s=20&t=mBzOnZiMRh8oCrYzwZzOVA

close whatsapp