BAN vs AFG: बांग्लादेश ने जीता टॉस, शाकिब अल हसन ने खेला बड़ा दांव..! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है।
अद्यतन - अक्टूबर 7, 2023 10:14 पूर्वाह्न

BAN vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पिछले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 81 रनों से जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मुकाबला (BAN vs AFG) बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को सुबह 10ः30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
(BAN vs AFG) यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11ः
बांग्लादेश (Bangladesh):
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हसन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हर्दोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन-
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले वनडे मैच में बांग्लादेश ने 89 रनों से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेला था, जिसमें टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेला था, जिसमें टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 15
बांग्लादेश- 9
अफगानिस्तान-6
कैसा रहेगा धर्मशाला की पिच का हाल-
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए एक अनुकूल सतह है। शुरूआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी वहीं फिर मिडिल ओवरों में स्पिनर अपना जलवा दिखाएंगे। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 265 रन है। इस पिच पर चेज करते हुए टीम ने 60 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।