BAN vs AFG: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, शाकिब अल हसन ने मजबूत शुरुआत को रोका - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs AFG: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, शाकिब अल हसन ने मजबूत शुरुआत को रोका

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश को दिलाई पहली सफलता।

BAN vs AFG
BAN vs AFG

BAN vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मुकाबला (BAN vs AFG) बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से धर्मशाला में खेला जा रहा है। बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

हालांकि, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश के फैसले को गलत साबित किया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन 9वें ओवर में कप्तान शाकिब अल हसन ने जादरान को अपनी फिरकी में फंसाया और तंजीद हसन के हाथों कैच आउट करवाया।

इब्राहिद जादरान 25 गेंदों में 22 रन बना सके, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। आउट होने से पहले जादरान ने गुरबाज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और अटैक किया। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया और खराब गेंदों पर जमकर प्रहार किया।

फिलहाल गुरबाज क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं जादरान के आउट होने के बाद रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए हैं। अफगानिस्तान की टीम यहां से एक बड़ी साझेदारी की ओर देख रही होगी।

(BAN vs AFG) ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग- 11

बांग्लादेश (Bangladesh):

लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हसन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हर्दोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी

close whatsapp