बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली और राहुल द्रविड़, शानदार तरीके से मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली और राहुल द्रविड़, शानदार तरीके से मनाया जश्न

25 दिसंबर को शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी।

Ban vs Ind (Pic Source-Twitter)
Ban vs Ind (Pic Source-Twitter)

25 दिसंबर को शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी। भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में 145 रन का लक्ष्य मिला था जिसके बाद उन्होंने 74 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार साझेदारी करते हुए इस टेस्ट को अपने नाम किया।

मुकाबले के चौथे दिन पिच में गेंद काफी घूम रही थी लेकिन इसके बावजूद अश्विन और श्रेयस दोनों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने कई बार भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और उन्होंने एक बार फिर ऐसा किया। जहां एक तरफ अनुभवी ऑलराउंडर ने 62 गेंदों में 42* रन बनाए वहीं श्रेयस ने 46 गेंदों में 29 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

विजयी रन जड़ने के बाद अश्विन ने काफी शानदार सेलिब्रेशन किया वहीं टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राहुल द्रविड़ को भी इस जीत से काफी खुशी हुई। दोनों ने ड्रेसिंग रूम में बैठकर अश्विन की इस पारी की जमकर तारीफ की और इस बात से भी दोनों को काफी खुशी हुई कि उन्होंने इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया। रविचंद्रन अश्विन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1606885405269581824?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606885405269581824%7Ctwgr%5E4775a08d12c1850b78aad723d17a7761fb71180c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fban-vs-ind-ecstatic-ravichandran-ashwin-celebrates-after-indias-win-virat-kohli-rahul-dravid-join-from-dressing-room%2F

यह मेरे लिए मेरी शानदार पारियों में से एक है: रविचंद्रन अश्विन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन ने मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘हमारे पास ज्यादा बल्लेबाजी नहीं बची थी। यह ऐसा मैच था जिसमें चीजें हमारे हाथ से फिसल गई थी। यह मुकाबला हम आराम से जीत सकते थे लेकिन हमने इसको मुश्किल कर दिया। श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की।

कभी-कभी ऐसी परिस्थितियों को देखकर लगता है कि चीजों को और भी बेहतर किया जा सकता था। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। श्रेयस अय्यर ने तो पूरे मुकाबले का रुख बदल दिया। यह मेरे लिए मेरी शानदार पारियों में से एक है। बांग्लादेश की भी मैं जमकर तारीफ करना चाहूंगा।’

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल ने कहा कि, ‘ऐसी परिस्थितियों में आप अपने खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा रखते हैं। हम लोगों ने काफी क्रिकेट खेला है और इसी वजह से हमें पता रहता है कि खेल में कोई ना कोई अच्छा प्रदर्शन जरूर करेगा।

लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा ड्रेसिंग रूम में काफी तनाव भरा माहौल था। यह बल्लेबाजी करने के लिए काफी मुश्किल विकेट था और उन्होंने हमें दोनों पारियों में काफी दबाव में रखा। यह काफी नई पिच थी और जब गेंद थोड़ी सही हो जाती तब इसमें रन बनाना काफी आसान होता। हमने शुरुआत में कुछ विकेट जल्द गंवा दिए थे लेकिन अंत में हम लोगों ने मैच अपने नाम किया।’

close whatsapp