BAN vs IRE: आयरलैंड सीरीज के बीच अर्जेंटीना क्रिकेट टीम ने शाकिब अल हसन के लिए भेजा खास तोहफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IRE: आयरलैंड सीरीज के बीच अर्जेंटीना क्रिकेट टीम ने शाकिब अल हसन के लिए भेजा खास तोहफा

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)
Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज हाल में खेली जा रही थी। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम कर ली थी। लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में आयरलैंड ने बांग्लादेश पर पलटवार करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले अर्जेंटीना क्रिकेट टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन के लिए जर्सी भेजी, जिसे कमेंटेटर एंड्रयू लियोनार्ड ने शाकिब को भेंट की। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

अर्जेंटीना ने शाकिब अल हसन के लिए भेजी जर्सी

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले और दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 22 और 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 24 गेंदो को 38 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फिर गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

शाकिब अल हसन के शानदार प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश ने दूसरा टी-20 मैच 77 रनों से जीत दर्ज की थी। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच से पहले शाकिब अल हसन को अर्जेंटीना क्रिकेट टीम द्वारा भेजी गई जर्सी कमेंटटेटर एंड्रयू लियोनार्ड ने शाकिब को भेंट की।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया और लिखा, ‘बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को अर्जेंटीना के पुरूष क्रिकेट कप्तान हर्नान फेनेल और महिला कप्तान एलिसन स्टॉक्स द्वारा बांग्लादेश टीम के लिए शुभकामनाएं के साथ भेजी गई अर्जेंटीना राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शर्ट प्राप्त हुई। कमेंटटेर एंड्रयू लियोनार्ड द्वारा शर्ट को बांग्लादेश लाया गया है।’

यहां देखें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेयर किया पोस्ट-

आयरलैंड ने तीसरे मैच में दर्ज की शानदार जीत

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 31 मार्च को खेला गया। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के बल्लेबाज शमीम हुसैन ने 42 गेंदो में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

वहीं आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। ओपनर पॉल स्ट्रींग ने 41 गेंदो में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली।

close whatsapp