BAN W vs IND W: 33 रनों पर नाबाद लौटी जेमिमा रोड्रिग्ज लेकिन नहीं दिला पाई जीत, टाई रहा तीसरा वनडे मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN W vs IND W: 33 रनों पर नाबाद लौटी जेमिमा रोड्रिग्ज लेकिन नहीं दिला पाई जीत, टाई रहा तीसरा वनडे मैच

बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की की वनडे सीरीज 1-1 पर खत्म हुई।

Smriti Mandhana Harleen Deol Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana Harleen Deol Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश महिला और भारतीय महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 जुलाई को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेशी महिला कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बोर्ड पर लगाए थे। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम 49.3 ओवरों में 225 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच दोनों टीमों के बीच टाई हो गया। इस मैच के साथ दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।

फरगना हक ने तीसरे वनडे में रचा इतिहास

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश महिला टीम को शानदार शुरूआत मिली। शमिना सुल्ताना और फरगना हक के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। शमिना सुल्तान ने 78 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। वहीं फरगना हक ने 160 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली।

आपको बता दें फरगना हक वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली बांग्लादेश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। कप्तान निगार सुल्ताना ने (24 रन) और शोभना मोस्तरी ने (23 रन) की पारी खेल बड़ा योगदान दिया। वहीं भारतीय महिला गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो स्नेह राणा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। और देविका वैद्य के नाम एक विकेट शामिल रहा।

यह भी पढ़ेः BAN W vs IND W: फरगाना हक ने रचा इतिहास, अपने देश की ओर से वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

225 रनों पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को खराब शुरूआत मिली। शेफाली वर्मा दूसरे ही ओवर में मात्र (4 रन) पर विकेट गंवा बैठी। जिसके बाद स्मृति मंधाना ने 85 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। लेकिन हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया जैसी खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर को अंपायर ने पारी के 34वें ओवर में पगबाधा आउट करार दिया। जिसके बाद हरमनप्रीत मैदान में गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आई थी।

हरलीन देओल शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही थी, लेकिन वह 77 रनों पर 41वें ओवर में रन आउट हो गई। जेमिमा रोड्रिग्ज अंत तक 33 रनों पर नाबाद रही लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाई। आपको बता दें भारत ने 160 रनों पर पहले चार विकेट गंवाए थे, लेकिन 34 रन पर टीम ने आखिरी 6 विकेट गंवा दिए।

नाहिदा अख्तर ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 10 ओर में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं मारूफा अख्तर के नाम दो विकेट और सुल्ताना खातून और राबेया खातून, फाहिमा खातून के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

यहां देखें मैच के बाद फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Arbazkotwal/status/1682730705682399233?s=20

 

close whatsapp