जनवरी 26- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जनवरी 26, 2024 3:50 अपराह्न

1) PSL 2024: राशिद खान ने टूर्नामेंट से नाम लिया वापस, आगे गुजरात टाइटंस को भी दे सकता हैं झटका
17 फरवरी से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी संस्करण से पहले अफगानिस्तान के करिश्माई ऑलराउंडर राशिद खान ने लाहौर कलंदर्स को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद खान अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं और इसी वजह से उन्होंने पीएसएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों की मैच फीस को लेकर उठाया ये बड़ा कदम
वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही है। बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने लैंगिक वेतन समानता सुनिश्चित करने का वादा किया है। इस फैसले के बाद देश में महिला और पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस दी जाएगी। साथ ही बता दें कि क्रिकेट खेलने वाले कुछ बड़े देश जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड पहले ही इसे लागू कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) ‘वॉशिंग मशीन में छोड़ दिया’ मिचेल मार्श की बिना नंबर वाली जर्सी पर मिचेल स्टार्क का मजाकिया जबाव
2019 में जब से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत हुई है, तब से खिलाड़ी अपने नाम और नंबर वाली जर्सी को पहनकर खेलने उतरते हैं, जैसा कि व्हाइट बाॅल क्रिकेट में होता है। एशेज सीरीज 2019 में पहली बार खिलाड़ी खेल के सबसे पुराने प्रारूप में नाम और नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
4) Video: केमार रोच की गेंद पर Kevin Sinclair ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, मार्नस लाबुशेन लौटे पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है, खेल के दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन को आउट करने के लिए केविन सिंक्लेयर (Kevin Sinclair) ने एक शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के 311 रनों के जवाब में टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 24 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। (पढ़ें पूरी खबर)
5) पाकिस्तान टीम के हाल खराब करने के बाद, पार्टी करने में लगे हुए हैं कप्तान शाहीन
बाबर आजम ने जब पाकिस्तान टीम की कप्तानी को अलविदा कहा था, तो शाहीन शाह टी20 के कप्तान बने थे और शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान ने बने थे। लेकिन टीम के प्रदर्शन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और वर्ल्ड कप के बाद से पाक टीम एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है। लेकिन दूसरी ओर पाक टीम के खिलाड़ियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वो अपनी मस्ती में मस्त हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) इंडिया ‘ए’ और आईपीएल 2024 ऑक्शन में नजरअंदाज किए जाने पर विराट सिंह ने तोड़ी चुप्पी
विराट सिंह ने झारखंड क्रिकेट टीम को हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का प्रयास किया है। वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को अनिश्चित परिस्थितियों से बचाने में सफल रहे हैं। हालांकि, अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इंडिया ‘ए’ और आईपीएल 2024 ऑक्शन में नजरअंदाज कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
7) शतक बनाने की थी केएल राहुल को इतनी जल्दी, गिफ्ट में देकर चले गए अपना विकेट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरे दिन का खेल हो रहा है, जहां एक बार फिर से केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं फैन्स को उम्मीद थी की केएल एक और धमाकेदार शतक अपने नाम करेंगे, लेकिन बल्लेबाजी की जल्दबाजी उनपर भारी पड़ गई। (पढ़ें पूरी खबर)
8) जो बल्लेबाज Cheteshwar Pujara की जगह आए थे, वो तो ऊंची दुकान और फीके पकवान निकले
जिस हैदराबाद के मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच खेला जा रहा है, उस मैदान पर Cheteshwar Pujara का शानदार प्रदर्शन रहा है। जहां इस मैदान पर पुजारा एक शतक और एक दोहरा शतक ठोक चुके हैं, लेकिन इस समय ये खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है और जो खिलाड़ी पुजारा की जगह खेल रहे हैं वो फ्लॉप हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9) अब क्रिकेट में नहीं लग रहा है Rishabh Pant का मन, सोशल मीडिया पर बने ‘ज्ञानी’
साल 2024 Rishabh Pant के लिए वापसी का साल है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है। डेढ़ साल बाद क्रिकेट में वापसी करने से पहले पंत खुद को मोटिवेट करने में लगे हुए हैं, जहां वो सोशल मीडिया के जरिए खुद में जोश भर रहे हैं और आए दिन कुछ ना कुछ फैन्स के साथ में शेयर करते ही रहते हैं। साथ ही आए दिन वो धोनी के साथ नजर आ जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) सुबह से टेस्ट मैच देख रही थी अथिया भाभी, केएल राहुल का शतक पूरा ना होने पर हुई नाराज
भले ही टी20 टीम में केएल राहुल को जगह नहीं मिल रही हो, लेकिन ये खिलाड़ी टेस्ट में अपना बेस्ट देने में लगा हुआ है। पहले केएल ने अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार शतक अपने नाम किया था, उसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी का बल्ला चला। लेकिन वो अपना काम पूरा नहीं कर पाए, जिसके बाद अब उनकी वाइफ की इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)